जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के पदाधिकारियों ने गुरु रविदास की जयंती पर जरुरत मंद लोगों को कबंल वितरण किय

वेलकम इंडिया
हाथरस। मथुरा रोड स्थित ओढ़पुरा पूर्णिमा μलेक्स पॉइंट हाथरस पर जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने टीम के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648 वी जन्म जयंती परिवर्तन तरीके से मनाई। संगठन के अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने शहर मे भ्रमण कर कंबल भेट एवं फुल माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर गुरु रविदास जी की तस्वीर भेंटकर जूते चप्पल गांठने का कार्य करने वाले मोची भाइयो का स्वागत किया व गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाये दी। जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा गुरु रविदास जी का जन्म 15वीं शताब्दी में वाराणसी के सीर गोवर्धन गांव में हुआ था। हमारी पहली सोच निचले स्थर पर जीवन यापन करने वाले हर व्यक्ति का मान सम्मान स्वाभिमान बराबर रखना चाहिए। हमेशा कर्म में लगे रहना चाहिए और कभी भी कर्म के बदले मिलने वाले फल की आशा नहीं छोड़नी चाहिए क्योंकि कर्म करना हमारा धर्म है तो फल पाना हमारा सौभाग्य है। जहां प्रेम नहीं, वहां नरक है। जहां प्रेम है, वहां स्वर्ग है। मन शुद्ध हो तो हर जगह पवित्रता है। अगर मन पवित्र है और जो अपना कार्य करते हुए, ईश्वर की भक्ति में तल्लीन रहते हैं उनके लिए उससे बढ़कर कोई तीर्थ नहीं है। संत रविदास के अनुसार किसी भी व्यक्ति के ऊंच-नीच का आकलन जाति से नहीं किया जाना चाहिए। व्यक्ति के कर्म ही ऊंच-नीच के विषय में बताते हैं। साथ मे उपस्थित विधिक सलाहकार राजेश सिंह एडवोकेट जिला प्रभारी मुरारी लाल जिलाध्यक्ष सरदार सुरजीत सिह योगेश केशरि जिला उपाध्यक्ष पूर्व सभासद मुन्नालाल संजय सेठ जिला उपाध्यक्ष चौधरी जोगेन्द्र सिंह जिला मीडिया प्रभारी राम राव अम्बेडकर राजवीर सिंह अभिषेक कुमार विपिन कुमार लकी चौधरी प्रेम कुमार राजकमल आदि थे।