एन सी सी कैडेट्स ने महिला सुधार सामाजिक संकेतक रैली निकाली

वेलकम इंडिया
मोदीनगर ( अनिल वशिष्ठ )। 35 यू पी वाहिनी एन सी सी मोदीनगर के तत्वावधान में, डॉ के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज मोदीनगर में, एन सी सी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह (वी एस एम,ए वी एस एम) के आदेशों के अनुक्रम एवं 35 यू पी वाहिनी एन सी सी मोदीनगर के कमान अधिकारी कर्नल पी के सिंह एवं कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ सतीश चंद अग्रवाल के निर्देशन में महिला सुधार सामाजिक संकेतक रैली का भव्य आयोजन किया गया। महिला सुधार और सामाजिक संकेतक रेली मोदी कॉलेज से चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 से बस स्टैंड, तिबडा रोड, भगवान गंज मंडी, तरंग रोड, गुरुद्वारा रोड होते हुए विद्यालय पर आकर सम्पन्न हुई । रैली के दौरान एन सी सी कैडेट्स एवं गर्ल्स कैडेट्स नारी का करो सम्मान तभी बनेगा देश महान, महिला सशक्तीकरण से ही समाज की प्रगति होती है, आदि स्लोगन के माध्यम से महिलाओं को जागरूक कर भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराकर उन्हें समान अधिकार, अवसर और सुरक्षा प्रदान कराना है ताकि वे समाज में सक्रिय और सशक्त भागीदार बन सकें। महिला सुधार संकेतक योजना एक व्यापक वाक्यांश है जो महिलाओं के सामाजिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को संदर्भित करता है। रैली का नेतृत्व मोदी कॉलेज के एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर एवं लेफ्टिनेंट राजीव जांगिड़ ने किया। रैली के समापन पार एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर ने कहा कि महिलाएँ भारत में सामाजिक संकेतकों में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है शिक्षा, स्वास्थ्य ,आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्रों में उनकी भागीदारी और नेतृत्व भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण कारक है।लै राजीव जांगिड ने कहा कि महिलाओं को राजनैतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय होना चाहिए।रैली के दौरान सुबेदार मेजर दोज थापा, सूबेदार सूर्य मान घाले ,नितिन नेहरा, राजकुमार ,सतीश कुमार ,कैडेट कार्तिक, कुणाल, हर्ष, यश शर्मा ,श्याम आदि का विशेष सहयोग रहा।



