एक लाख का इनामी बदमाश नौशाद गिरμतार, दो बार पुलिस कस्टडी से हो चुका है फरार

वेलकम इंडिया
गाजियाबाद। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच में एक लाख के इनामी बदमाश को गिरμतार किया है। यह बदमाश दो बार पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है। आरोपी ने 2016 में खोड़ा थाना क्षेत्र में अपनी साली की हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी गाजियाबाद की डासना जेल में बंद था। आरोपी एक बार 2019 में पेशी के दौरान अदालत से फरार हो गया था। जिसको 2020 में गिरμतार किया गया था। उसके बाद दोबारा 2023 में आरोपी फरार हुआ। जिसको अब गिरμतार किया गया। गाजियाबाद में एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद राय ने बताया की 13 अगस्त 2016 को आरोपी नौशाद ने अपनी साली की अपने ही घर पर हत्या कर दी थी। नौशाद थाना खोड़ा के लोकप्रिय बिहार में रहता था। पुलिस ने नौशाद को गिरμतार करके जेल भेजा था।अदालत पर पेशी के दौरान 7 अगस्त 2019 को सिपाहियों को चकमा देकर नौशाद फरार हो गया था। उस दौरान तत्कालीन एसएसपी गाजियाबाद में नौशाद पर 25000 का इनाम घोषित किया था। नौशाद को 4 जनवरी 2020 में एसटीएफ में गिरμतार किया था। उसके बाद नौशाद को फिर जेल भेज दिया गया था। नौशाद इसी मामले में 18 अक्टूबर 2023 को जब पेशी पर लाया गया तो उसकी सुरक्षा में लगे हेड कांस्टेबल शाहनवाज को चकमा देकर फरार हो गया। फरार होने के बाद नौशाद दिल्ली गया और वहां से मुंबई चला गया। कुछ दिन वहां काम करने के बाद वह दिल्ली आ गया। नौशाद कंप्यूटर का काम जानता है इसलिए नेहरू पैलेस दिल्ली में कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम कर रहा था। नौशाद पर कुल 6 मुकदमे कायम है। फरारी के बाद नौशाद पर 100000 का इनाम घोषित किया गया था।