आध्यात्म
पंचामृत अभिषेक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा एवं पदाधिकारियों ने किया यमुना पूजन

वेलकम इंडिया
मथुरा।यमुना छठ के अवसर पर परशुराम शोभा यात्रा समिति के तत्वाधान में ऐतिहासिक तीर्थ स्वामी घाट पर यमुना महारानी का पंचामृत अभिषेक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा एवं पदाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में यमुना महारानी के विग्रह का पूजन किया गया एवं विशाल पंचामृत अभिषेक आचार्य बलदेव के नेतृत्व में कराया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में संस्कृत के आचार्य मंत्र उच्चारण कर रहे थे। कार्यक्रम के अंत में यमुना महारानी की आरती की गई एवं पंचामृत व प्रसाद भक्तों को बांटा गया। शाम को यमुना महारानी का भव्य फूल बंगला सजाया गया एवं छप्पन भोग के मध्य यमुना महारानी भक्तों को दर्शन दिए। कार्यक्रम के अंत में यमुना महारानी की महा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।