राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का भव्य स्वागत किया

वेलकम इंडिया
गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल (रजि.) गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ‘बालू भाई’ एवं राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने भाजपा के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह स्वागत समारोह मयंक गोयल के राष्ट्रीय व्यापार मंडल की टीम के साथ प्रथम गरिमामय उपस्थिति के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें व्यापारियों ने फूल-मालाओं, पगड़ी पहना कर और उत्साहपूर्ण जयघोष के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट कर अध्यक्ष का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने मयंक गोयल को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गाजियाबाद महानगर भाजपा संगठन और अधिक सशक्त, ऊजार्वान और जनहितैषी बनेगा। राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ‘बालू भाई’ ने कहा: “मयंक गोयल जैसे ऊजार्वान, संगठनकर्ता और सबको साथ लेकर चलने वाले नेता का भाजपा महानगर अध्यक्ष बनना न केवल पार्टी के लिए बल्कि व्यापारी समाज के लिए भी शुभ संकेत है। उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और सहभागिता को नई दिशा मिलेगी। राष्ट्रीय व्यापार मंडल सदैव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारी, व्यापारी संगठन से जुड़े गणमान्य व्यापारी, युवा उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण व्यापारिक एकता, संगठनात्मक ऊर्जा और राष्ट्रहित के संकल्प से ओत- प्रोत रहा।



