डेडीकेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के सफल संचालन के लिए नगर निगम को लखनऊ में किया सम्मानित

वेलकम इंडिया
गाजियाबाद। डेडीकेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के 3 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश के सभी नगर निकायों मे सम्मान समारोह आयोजित किए गए। जिसके क्रम में गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर भी शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें न केवल सफाई मित्रों को नगर निगम द्वारा सम्मानित किया गया, बल्कि शहर वासियों में से भी बेहतर शहर हित में कार्य करने वालों को निगम द्वारा सम्मानित किया गया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम में डेडीकेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर को आज 3 वर्ष पूर्ण हुए हैं जिसमें प्रतिदिन प्रात 4 बजे से आॅनलाइन साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा मॉनिटरिंग करने का कार्य प्रारंभ हो जाता है। जिसकी टीम को आज सम्मानित किया गया इसके अलावा शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित करते हुए मोमेंटो भेंट किए गए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्र, स्कूल समाजसेवी जो सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में निगम का सहयोग करते हैं। उनको सम्मानित किया गया इसके अलावा हम कंपोस्टिंग व अन्य योजनाओं को सफल बनाने के कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। अंतिम चौधरी प्रिंसिपल बी गर्ल्स स्कूल, जयंत आनंद वार्ड संख्या 69 लोहिया नगर के निवासी, रमा त्यागी आर्य नगर कोटगांव, विजेंद्र कुमार संजय नगर रमिता ग्रीन फील्ड स्कूल, निधि गोद जीकेजी इंटरनेशनल स्कूल, योगेश कुमार आॅपरेटर को सम्मानित किया गया। महापौर सुनीता दयाल ने बताया गया कि नगर निगम मुख्यालय में आयोजित डेडीकेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से जन समस्याओं के समाधान में भी बेहतर कार्य निगम अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा गाजियाबाद नगर निगम को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जा रहा है। जिसके प्रशस्ति पत्र लेने के लिए अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया है। जो कि शहर के लिए गर्व का विषय है। आयोजित कार्यक्रम में महापौर और नगर आयुक्त द्वारा सभी उपस्थित जनों को आगे भी इसी प्रकार शहर हित में कार्य करने के लिए मोटिवेट किया गया। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार द्वारा बताया गया कि नगर निगम अंतर्गत चल रहे डेडीकेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के तीन वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न होने पर गाजियाबाद नगर निगम को मंत्री नगर विकास द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही गाजियाबाद नगर निगम में जन सहयोग से किया जा रहे कार्यों की सराहना भी की गई।