विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने फीता काटकर किया सड़कों का उद्घाटन

वेलकम इंडिया
मोदीनगर ( अनिल वशिष्ठ )। विधानसभा क्षेत्र मे निवाड़ी रोड, केशव कुंज, गली संख्या-2 में विधायक निधि से स्वीकृत इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य मुकेश शर्मा के मकान से अनिल फौजी के मकान तक का उद्घाटन विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने फीता काटकर किया। इस कार्य पर कुल 5.70 लाख की लागत स्वीकृत की गई है े साथ ही ग्राम भोजपुर में मैन रोड से चामुंडा मंदिर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन भी विधायक द्वारा किया गया। इस निर्माण कार्य की कुल लंबाई 115 मीटर है जिसकी अनुमानित लागत 12.98 लाख है े विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने अपने संबोधन में कहा कि ह्लजनता की सुविधा और क्षेत्र का सतत विकास ही हमारी प्राथमिकता है, और यह कार्य उसी दिशा में एक और सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, निवासी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



