राजनीति

भाकियू सामाजिक की बैठक सम्पन्न, चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

वेलकम इंडिया

महमूद रजा बिजनौर गोविंदपुरम, आवास विकास कालोनी में भारतीय किसान यूनियन सामाजिक भाकियू सामाजिक) की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी ने गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान व संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया जल्द ही पुन: कार्यकारणी का गठन कर नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहीं संगठन में निष्क्रिय रहने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।बैठक के उपरांत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के सच्चे मसीहा भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव कुमार (भोले) एडवोकेट ने कहा:चौधरी चरण सिंह केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि हर उस किसान की आवाज थे जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है। भाकियू सामाजिक उन्हीं के सिद्धांतों पर चलकर किसानों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।इस अवसर पर भाकियू सामाजिक के जिलाध्यक्ष (कार्यवाहक) श्री ज्ञानचंद प्रजापति ने कहा: चौधरी साहब ने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों के हक और सम्मान के लिए समर्पित किया। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें नमन करते हैं और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य ओमेंद्र सिंह, आरेंद्र शर्मा, भूदेव सिंह, डॉ. इकरार अहमद, हुक्म सिंह, अरविंद चौधरी, लोकेंद्र सिंह, आशु चौधरी, सुशील कुमार शर्मा, अब्दुल बाहक, सलीम राशिद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने चौधरी साहब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button