विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने रविंद्र शमा

वेलकम इंडिया
गाजियाबाद। गाजियाबाद विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने रविंद्र शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव देश की एकता, अखण्डता, वैदिक, संस्कृति, साहित्यक, सामाजिक, धार्मिक परम्पराओं तथा देश को समृद्धशाली बनाने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इतिहास साक्षी है कि ब्राह्मण सर्वे भवन्तु सुखिन:” तथा विश्व के प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करने वाला एवं भारतीय सस्कृति का पोषक व प्रजातंत्र का रक्षक रहा है । भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है। ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक व सामाजिक प्रतिष्ठा को निरंतर बनाये रखने हेतू आचार्य चाणक्य जी के सिद्धांतो एव महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी के संस्कारो से प्ररित विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा पंजी. आपसे अपेक्षा है, कि संगठन के मूल उद्देश्यो को साकार रूप देने हेतु इस महान अभियान में सहयोग प्रदान करेंगे । आप की समाज के प्रति जागरूकता एवं सक्रियता एवं कर्मठता की दृष्टिगत करते हुए आप को विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा पंजी. मे पंडित रविंद्र शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया है हमे आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास भी है विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा पंजी. के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा उद्देश्यों की पूर्ति एवं आजीवन सदस्य बनाने में अपना अतुलनीय योगदान देते हुए आप महासभा को सशक्त सम्बल प्रदान करेंगे तथा विप्र समाज के संगठन के हितों की रक्षा में पूर्ण समर्पण भावना से हमारा सहयोग करेंगे । एवं समय समय पर अपने द्वारा महासभा के लिए किये गये कार्यो की प्रगती की सूचना से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराते रहेंगे। इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संस्थापक कार्यकारी अध्यक्ष महेश शर्मा, संस्थापक उपाध्यक्ष आरसी शर्मा, कपिल शर्मा संगठन मंत्री, महासचिव सुभाष शर्मा, डॉ देवेंद्र शर्मा संगठन मंत्री, महिला शक्ति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा भार्गव, राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ मधु शर्मा, संगठन मंत्री शिवकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, संगठन मंत्री, विनीत कुमार शर्मा, देवाशीष ओझा उपाध्यक्ष, ऋषि पाल शर्मा उपाध्यक्ष,मौजूद थे।