शहर-राज्य

नगर पालिका अध्यक्ष सना ख़ानम ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

गुलजार आलम
वेलकम इंडिया रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष सना ख़ानम ने शहर में किए जा रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए
बरसात से पहले नगरपालिका की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को शहर के शाहबाद गेट में नाला सफाई का कार्य कराया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सना ख़ानम ने मौके पर पहुंचकर नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नाला सफाई में लापरवाही न बरती जाए। नीचे की सतह तक की सिल्ट बाहर निकाली जाए। यदि लापरवाही बरती गई तो जल्द ही नाला अटने की समस्या पैदा हो जाएगी। इसलिए कार्य इमानदारी से किया जाए। यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो समय रहते बताया जाए। समस्या का निराकरण कराया जाएगा, इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी सय्यद फैसल हसन,मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हुसैन, एजाज़ खान,जिलाना खान, सफाई निरीक्षक द्वारका नाथ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button