सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

वेलकम इंडिया
मोदीनगर। नगर पालिका परिषद एवं तहसील प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सीएमडी के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन बुधवार को भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चैन पाल, विधायक डॉ मंजू शिवाच, एसडीएम डॉक्टर पूजा गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली जाटव, पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्रा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सतवीर राघव, दिनेश सिंघल, स्वदेश जैन,वरिष्ठ नेता सत्येंद्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री जितेंद्र चित्तौड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चौधरी डायमंड, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी आनंद गोयल एवं पालिका सभासद आदि कार्यकर्ता ने भाग लिया और प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ को भी दिखाया गया। कार्यक्रम में छात्रछात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का भी संदेश दिया। इस मौके पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को दशार्या गया था। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह तथा विधायक डॉ मंजू शिवाच का कार्यकतार्ओं में स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सभासद ललित त्यागी ने किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल वरिष्ठ नेता सुभाष सांगवान अमितेज जैन लोकेश डोढी अजय मित्तल अरुण खन्ना साधना शर्मा नितिन मित्तल अनुप्रीत कौर जसमीत सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।