शहर-राज्य

बागेश्वर जिले में शुरू हुई हैली सेवा

वेलकम इंडिया

बागेश्वर। बागेश्वर जिले को हैली सेवा के रूप में एक नई सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून-बागेश्वरदेहरादून और बागेश्वर हल्द्वानी- बागेश्वर हैली सेवा का वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह महत्वपूर्ण सेवा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (यूकाडा) के तत्वावधान में उड़ान योजना के तहत शुरू की गई है। हैली सेवा नागरिकों और पर्यटकों दोनों के लिए सुविधाजनक होगी। मेला डूंगरी गरुड़ स्थित हैलीपैड पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट,विधायक पार्वती दास,सुरेश गढ़िया,जिलाधिकारी आशीष भटगांई,एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने देहरादून से आए पहले यात्रियों के जत्थे एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत किया। इस दौरान सभी भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि जिलेवासियों को कम समय में देहरादून और हल्द्वानी जाने के लिए यात्रियों को सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार प्रदेशवासियों के हितों के लिए कार्य कर रही है।दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट,विधायक पार्वती दास एवं सुरेश गढ़िया ने जिले में हैली सेवा शुरू करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया और जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी। विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास और आम जनता को देश-दुनिया से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। विधायक पार्वती दास ने कहा कि हैली सेवा का शुभारंभ न केवल क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर है,बल्कि यह नागरिकों की सुविधा और आपातकालीन जरूरतों को पूरा करने में भी सहायक होगी। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि इस सेवा से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी।जिलाधिकारी ने हैली सेवा शुरू होने पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हैली सेवा से जिले का पर्यटन तेजी से विकसित होगा,जिससे स्थानीय व्यवसाय और रोजगार को भी लाभ पहुंचेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि हैली सेवा स्थानीय निवासियों और यात्रियों के लिए एक अत्यंत उपयोगी सुविधा साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button