ग़ाज़ियाबाद

ग्रेनो प्राधिकरण, स्टांप विभाग व बिल्डर ने मिलकर रजिस्ट्री के लिए आर जी सोसाइटी में लगाया शिविर

वेलकम इंडिया

इंद्रेश शर्मा, गौतमबुधनगर । ग्रेटर नोएडा में आरजी लग्जरी के फ्लैट खरीदारों के लिए बृहस्पतिवार का दिन बहुत खुशी लेकर आया। लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू हो गई। खरीदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, स्टांप विभाग व बिल्डर ने मिलकर फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए सोसाइटी परिसर में ही शिविर लगाया। दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दादरी विधायक तेजपाल नागर, ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह, एआईजी स्टांप बृजेश कुमार, सब रजिस्ट्रार विकास गौतम, आईआरपी मनोज कुलश्रेष्ठ और आरजी रेजीडेंसी ग्रुप के एमडी राजेश गोयल ने इसका शुभारंभ किया। पहले दिन करीब 100 फ्लैटों की रजिस्ट्री कर खरीदारों को दस्तावेज सौंपे गए। पहले चरण में लगभग 750 फ्लैटों की रजिस्ट्री होनी है। 2010 में आवंटित इस प्रोजेक्ट में लगभग 1900 फ्लैट हैं। इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि ने कहा कि कई बिल्डर प्रोजेक्ट फंसे हुए थे। खरीदारों ने लोन लेकर फ्लैट खरीदा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से खरीदारों को उनके सपने का घर मिलना संभव हुआ है। उन्होंने आरजी लग्जरी के फ्लैट खरीदारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देर आए दुरुस्त आए। अतिथियों ने फ्लैट खरीदार प्रदीप बंसल, कौशल किशोर, शुभम सिंह, अमरदीप सिंह समेत कई खरीदारों को रजिस्ट्री के दस्तावेज सौंपे। फ्लैट खरीदारों ने खुशी जाहिर करते हुए प्राधिकरण और प्रदेश सरकार की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button