ग़ाज़ियाबाद

गाजियाबाद नगर निगम यूनियन की नगर आयुक्त से बैठक, कर्मचारियों के हितों पर हुई चर्चा

वेलकम इंडिया

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम की यूनियन के पदाधिकारी गण द्वारा नगर आयुक्त से बैठक की गई, निगम हित तथा कर्मचारियों के हित में चल रहे कार्यों की सरहाना की गई बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी अधिष्ठान पल्लवी सिंह उपस्थित रही। यूनियन की टीम द्वारा कर्मचारियों के ट्रांसफर, कर्मचारियों की नियुक्ति पदोन्नति तथा अनेक बिंदुओं पर नगर आयुक्त से चर्चा की गई तथा समय से हो रहे कार्यों के लिए धन्यवाद भी किया गया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों का समय से वेतन का भुगतान, मृतक आश्रितों की नियुक्ति, मेडिकल भुगतान तथा रिटायर हुए कर्मचारियों की देयता का भुगतान निगम की प्राथमिकता है जिसके क्रम में न केवल पुराने मामलों को सुलझाया गया है बल्कि वर्तमान में चल रही कार्य प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है, इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को भी गाजियाबाद नगर निगम के सभी कर्मचारियों के हितों में नियम अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र उपाध्यक्ष संजय शर्मा महामंत्री नितिन भारद्वाज क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप तथा राजीव व अन्य टीम द्वारा, सफाई मित्रों वाहन चालकों मालियों प्रकाश विभाग के कर्मचारी तथा जल कल विभाग के कर्मचारी की टीम के साथ समय-समय पर बैठक बुलाई जाने का अनुरोध किया गया जिस पर नगर आयुक्त ने रोस्टर के क्रम में बैठक करने के निर्देश टीम को दिए गए उपस्थित जनों ने नगर आयुक्त का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button