जीडीए के जोन 2 ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए ओयो होटल को किया सील

वेलकम इंडिया
इंद्रेश शर्मा, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर जीडीए का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। जहां मोदीनगर में 3 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गई और 2 ओयो होटलों को सील किया गया। बताते चलें मोदीनगरझ्रयाकूतपुर और बेगमाबाद में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने आज करीब 19,000 वर्ग मीटर में अवैध रूप से विकसित की जा रही 3 कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की कॉलोनाइजरों की ओर से बनाई जा रही सड़कें, साइट आॅफिस और बाउंड्रीवाल ढहाई गईं । मौके पर विरोध करने पहुंचे कॉलोनाइजर, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई। जीडीए ने साफ तौर पर दिशा निर्देश दिए कि अवैध रूप से निर्माण न करे। जीडीए लगातार कार्रवाई कर रहा है। याकूतपुर मावी, मोदीनगर में 7 हजार वर्ग मीटर में मिट्टी भराई, सड़क निर्माण, बिजली खंभे और साइट आॅफिस का निर्माण को पूरा ध्वस्त किया गया। वहीं बेगमाबाद बुढाना, मोदीनगर में 4 हजार वर्ग मीटर में मिट्टी भराई और सीमांकन कार्य 8हजार वर्ग मीटर में ब्रिक लाइनिंग और प्लॉट सीमांकन दोनों स्थलों पर बुलडोजर चलाया गया। अवैध रूप से बनाई जा रही सड़कें, बाउंड्रीवाल, और निमार्णाधीन साइट आॅफिस ध्वस्त किए गए साथ ही निवाड़ी में 2 अवैध रूप से संचालित ओयो होटल भी सील किए गए प्रवर्तन अधिकारियों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति के किसी भी निर्माण को नहीं बख्शा जाएगा।



