मोदी कॉलेज में कक्षा 11 के छात्रों के साथ मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

वेलकम इंडिया
मोदीनगर। डॉ के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज में भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रामन के अविष्कार दिवस को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सतीश चंद्र अग्रवाल ने उनके जीवन दर्शन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी का दिन देश के लिए बहुत ही खास है। इस दिन भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के जाने-माने वैज्ञानिक सर सीवी रमन के सम्मान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि एक बार जब रमन सर लंदन से भारत आ रहे थे तब समुद्र के जल को नीला देखकर उनके मन में यह जिज्ञासा हुई कि जल नीला क्यों है इस पर उन्होंने भारत आकर रिसर्च की और पाया की पारदर्शी पदार्थ से गुजरने वाला प्रकाश ही किरण में आने वाले बदलाव पर उनकी महत्वपूर्ण खोज को रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता है। 986 में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद ने भारत सरकार से 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में घोषित करने का अनुरोध किया। जिसे तत्कालीन भारत सरकार ने स्वीकार कर लिया और 1986 में इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में घोषित कर दिया तभी से प्रतिवर्ष 28 फरवरी का दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस विद्यालय के छात्र विज्ञान के अनेक अनेक विषयों पर अपने प्रोजेक्ट बनाकर लाते हैं उनके प्रोजेक्ट जनपद स्तर से होते हुए मंडल स्तर प्रदेश स्तर राष्ट्रीय स्तर पर चयन किए जाते हैं प्रधानाचार्य जी ने इस अवसर पर सभी छात्रों को युवा वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट विपिन कुमार बाहरी केंद्र व्यवस्थापक कमल सिंह विद्यालय के परीक्षा इंचार्ज आरके सिंह शरद बाजपेई राजीव कुमार वर्मा संजीव कुमार गौरव त्यागी डॉ पूनम वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।