शहर-राज्य
डॉ.भीमराव रामजी अम्बेडकर की मनाई गई जयन्ती

वेलकम इंडिया :
नितिन शर्मा धामपुर :बाबा साहब भीमराव रामजी अम्बेडकर धर्मशाला स्योहारा रोड औरंगाबाद (धामपुर) में बाबा साहब की जयन्ती भव्यता से मनाई गई। बाबा साहब भीमराव रामजी अम्बेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रजलित कर पुष्पार्पण किया गया। बाबू सुधीर गोपाल ने विधि-विधान पूर्वक फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। ब्रजेश कुमार टिल्लू , रविन्द्र सिंह, गेंदा सिंह , दिलावर सिंह फौजी एवं संतराम सिंह ने बाबा साहब के जीवन दर्शन को अंगीकार करने का आवाह्न किया। कार्यक्रम के दौरान फूल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, जयराम सिंह, राजपाल सिंह , सुन्दर सिंह , प्रशान्त सिंह एवं मंगू सिंह फौजी आदि गणमान्य जन मुख्य रूप से मौजूद रहे।