डीएम ने किया भूमि का मूल्यांकन

वेलकम इण्डिया
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बुधवार को सहायक महानिरीक्षक निबंधन राजेश कुमार सिंह के साथ नगर पालिका परिषद बांसी के दो अलग-अलग स्थानों पर भूमि का मूल्यांकन किया। पहला निरीक्षण पुरबौला माफी में किया गया, जहां 348 वर्गमीटर की विक्रीत भूमि पर बनी 5 मंजिला इमारत का मूल्यांकन किया। इस इमारत में पहली से चौथी मंजिल तक 391.76 वर्गमीटर और पांचवीं मंजिल 256.24 वर्गमीटर का निर्माण है। कुल 1823.43 वर्गमीटर के व्यवसायिक निर्माण का मूल्यांकन 5.03 करोड़ रुपए आंका गया। इस पर 35.27 लाख रुपए स्टांप शुल्क और 5.03 लाख रुपए निबंधन शुल्क देय है। दूसरा निरीक्षण ग्राम गोल्हौरा में किया गया, जहां 0.9650 हेक्टेयर कृषि भूमि का मूल्यांकन किया। आबादी से सटी इस भूमि का कुल मूल्य 90.90 लाख रुपए निर्धारित किया गया। इस पर 4.54 लाख रुपए स्टांप शुल्क और 90,900 रुपए निबंधन शुल्क देय है। मूल्यांकन में विशेष रूप से पहले 500 वर्गमीटर के लिए 3,700 रुपए प्रति वर्गमीटर और अगले 500 वर्गमीटर के लिए 1,850 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से गणना की गई।