शहर-राज्य

पल्स एनीमिया महाअभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

वेलकम इंडिया

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सोमवार को पल्स एनीमिया महा अभियान का शुभारंभ किया। जिसमें जिले की 4775 गर्भवती महिलाओं की 89 उपकेंद्रों में हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। पल्स एनीमिया महा अभियान 10 फरवरी तक चलेगा। एएनएम सेंटर में आज 40 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जिला मुख्यालय एएनएम केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पल्स एनीमिया महाअभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच होगी तथा किसी भी गर्भवती महिला की सम्पूर्ण स्वास्थ सम्बन्धी जांच कर हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने के लिए उचित जांच करवाकर हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकृतियांआंगनबाड़ी,आशा सहित एएनएम सहित महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा प्रत्येक गर्भवती महिला को शारीरिक आधार पर उचित पोषण प्रदान कर उचित स्वास्थ लाभ प्रदान कराया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर डॉक्टर द्वारा आवश्यक दवाई दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा की सरकार द्वारा एनीमिया के उन्मूलन के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया।गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी न हो इसका परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाई वितरित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button