शहर-राज्य

किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर दिया धरना

वेलकम इंडिया

मोदीनगर। भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा)के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र त्यागी की अध्यक्षता में, देववृत घामा प्रदेश अध्यक्ष व विनीत त्यागी युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण कसाना जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गाज़ियाबाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजचौपला से सैकड़ों ट्रेक्टरों और तहसील पहुंचे और किसानों की समस्या को लेकर धरना दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र त्यागी ने बताया कि किसानो की समस्याओं जिनमें गन्ना भुगतान  बिजली आवारा पशु तथा खतौनी में नाम सही होने आदि समस्याओं के समाधान न होने पर किसानों ने धरना दिया है। धरने में गौरव त्यागी युवा प्रदेश महासचीव, आशु त्यागी युवा जिलाध्यक्ष, शैंकी त्यागी ब्लाक अध्यक्ष, निखील राव जिलाध्यक्ष मेरठ, शहनवाज जिलाध्यक्ष हापुड, हरेन्द्र राठी जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर, गौरव शर्मा युवा तहसील अध्यक्ष मोदीनगर, दुष्यंत त्यागी युवा तहसील अध्यश गाजियाबाद, अमित जाखड प्रदेश प्रवक्ता, हैप्पी त्यागी मंडल प्रभारी, रजनीश त्यागी ग्राम प्रधान सौदा, अबजद खान, इरफ़ान ठेकेदार जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष, उपदेश चौ० ग्राम प्रधान पैगा, रीव, संदीप, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button