गांधी परिवार के गुलाम की तरह काम कर रही कांग्रेस

नई दिल्ली। एक्स पर केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि लोकतंत्र में संविधान और कानून से बड़ा कोई नहीं। लेकिन विडंबना यह है कि परिवारवादी राजनीति की चाशनी में पले-बढ़े नेता खुद को देश और संविधान-कानून से अपने को बड़ा समझने का अहंकार पाल लेते हैं। आज की तारीख में गांधी परिवार इसकी जीतीजागती मिसाल है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गांधी परिवार की आलोचना करते हुए कहा कि वंशवादी राजनीति करने वाले नेता खुद को देश और कानून से ऊपर समझते हैं। एएनआई से बात करते हुए मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की गुलाम की तरह काम कर रही है। देश के सभी 140 करोड़ लोगों के लिए संविधान एक समान है। नेशनल हेराल्ड मामले में बहुत बड़ा घोटाला हुआ, बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ, जिसकी जांच कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही शुरू हुई थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए। वहीं, एक्स पर केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि लोकतंत्र में संविधान और कानून से बड़ा कोई नहीं। लेकिन विडंबना यह है कि परिवारवादी राजनीति की चाशनी में पले-बढ़े नेता खुद को देश और संविधान-कानून से अपने को बड़ा समझने का अहंकार पाल लेते हैं। आज की तारीख में गांधी परिवार इसकी जीतीजागती मिसाल है। इस मामले में उनका अहंकार शिखर पर है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार के दो अहम सदस्य सोनिया गांधी और उनका बेटा राहुल गांधी जमानत पर है। यानी अदालत ने उनको जमानत दी है।