आध्यात्म

पुराना कटरा प्राचीन स्वामी जगन्नाथ जी रथ यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे समिति के पदाधिकारी

वेलकम इंडिया

प्रयागराज में प्राचीन स्वामी जगन्नाथ रथ यात्रा समिति पुराना कटरा कचहरी रोड द्वारा दिनांक 27 जून को सायंकाल 5:00 बजे पूर्ण सज धज के साथ कलात्मक झांकियां बैंड बाजे लाइट आदि के साथ हजारों की संख्या में शोभायात्रा कटरा परिसर में भ्रमण करते हुए महर्षि भारद्वाज आश्रम पहुंचकर पूजन अर्चना कर वापस मंदिर परिसर में पूर्ण होगी साथ ही इसी क्रम में दिनांक 29 जून को विशाल महाप्रसाद भण्डारे का वितरण सायंकाल 5:00 बजे से होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक रतन जायसवाल, राकेश वर्मा,चंद्रजीत कुशवाहा, सुमित जायसवाल, अजय केसरवानी,अनिरुद्ध वर्मा, राजेश प्रजापति, आयुष जायसवाल, तरुण अग्रवाल, सुधीर केसरवानी के साथ अन्य पदाधिकारी गण की मौजूदगी में कार्यक्रम की पुरजोर तैयारी करते हुए मंदिर परिसर की साज सजावट और भगवान की रथ की साज सज्जा के साथ भव्य शोभा यात्रा क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन की तैयारियां चल रही है ऐसे में प्राचीन स्वामी जगन्नाथ जी रथ यात्रा की शोभायात्रा के दौरान जिन रूटों से होकर यात्रा निकलेगी उन सभी मार्गों की साफ सफाई को दुरूस्त कराने की अपील नगर निगम से करते हुए भक्तों से यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button