शहर-राज्य

ठंडी हवाओं ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का पारा किया डाउन

नई दिल्ली। हिमाचल के उच्च इलाके और जम्मू कश्मीर में लगातर बर्फबारी हो रही है। इसके साथ निचले इलाकों में बर्फबारी हुई है, अब वहां बर्फ पिघल रही है। जिसका असर उत्तर भारत पर हो रहा है। ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली एनसीआर समेत यूपी हरियाणा का पारा काफी नीचे चला गया है। वहीं मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा। दिन में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी में पहाड़ों से ठंडी हवाएं आ रही हैं जिसके कारण अलीगढ, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मेरठ समेत अन्य जिलों में तापमान काफी नीचे चला गया है। सुबह व रात के समय बफीर्ली हवाओं ने फिर से गर्म कपड़े पहनने पर लोगों को मजबूर कर दिया. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा। राजस्थान में भी ठंडी हवाओं के चलते दिन में मौसम ठंडा बना हुआ है। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिन में राजस्थान के जयुपर, उदयपुर आदि शहरों में गर्मी बढ़ने लगेगी। मुंबई समेत आस पास के क्षेत्र में तापमान बढ़ने की चेतावनी दी गई है। यह स्थिति एक हμते तक जारी रह सकती है। साथ ही इस हμते से हीट वेव जैसी स्थिति बनेगी। मौसम विभाग ने अनुसार, समुद्र के ऊपर से आने वाली ठंड हवाओं की रμतार धीमी रहेगी। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। दून का अधिकतम तापमान 24 घंटे के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने से सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। दून में गुरुवार को सुबह से चटख धूप खिली रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button