
बरेली| शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) सीबीगंज ने कायाकल्प योजना (वर्ष 2024–25, इंसेंटिव राउंड-2) के अंतर्गत स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, रोगी-हितैषी सेवाओं एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जनपद बरेली का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता ने बताया कि यह उपलब्धि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ ) बरेली, डॉ. विश्राम सिंह के दूरदर्शी विज़न एवं मार्गदर्शन में संभव हो सकी। इस उल्लेखनीय सफलता में Urban Health Consultant डॉ. गंगासरन का विशेष मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उनके तकनीकी सहयोग, रणनीतिक सुझाव एवं निरंतर मॉनिटरिंग से कायाकल्प के सभी मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया गया। साथ ही नोडल NUHM के सहयोग का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। MOIC डॉ. मधु गुप्ता का प्रभावशाली नेतृत्व इस उपलब्धि की प्रमुख आधारशिला रहीं चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (MOIC) डॉ. मधु गुप्ता, जिनके सशक्त नेतृत्व, अनुशासनात्मक कार्यशैली एवं विशेष फोकस के कारण यूपीएचसी सीबीगंज ने कायाकल्प मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके निर्देशन में: स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था संक्रमण नियंत्रण प्रणाली बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन रोगी-संतुष्टि आधारित सेवाएँ को सुदृढ़ किया गया। समर्पित स्वास्थ्य टीम का योगदान इस सफलता में यूपीएचसी सीबीगंज की संपूर्ण टीम का सराहनीय योगदान रहा | फार्मासिस्ट हिरदेश स्टाफ नर्स मनमोहन, सरिता लैब टेक्नीशियन श्रवण कुमार एएनएम सरस्वती, रामलली, रजनी, मनु सपोर्ट स्टाफ मोनू, सूरज आशा कार्यकर्ता इस उपलब्धि की वास्तविक रीढ़ रहीं| जिन्होंने उत्कृष्ट फील्ड-वर्क, जनसमुदाय से समन्वय, रोगी फॉलो-अप एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान की। अन्य शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए प्रेरणा यूपीएचसी सीबीगंज को प्राप्त यह प्रथम पुरस्कार मजबूत नेतृत्व, प्रभावी तकनीकी मार्गदर्शन और टीमवर्क का सशक्त उदाहरण है, जो अन्य शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।




