ग़ाज़ियाबाद

विराज आत्मनिर्भर प्रोजेक्ट को लेकर दिव्यांगों को वितरित किए कृत्रिम अंग

वेलकम इंडिया

गाजियाबाद। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 ने रविवार को जीवन आशा हास्पिटल एवं पुनर्वास केन्द्र मुरादनगर में रविवार को अपने विराज आत्मनिर्भर प्रोजेक्ट को लेकर दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों के वितरण किए। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. प्रशान्त राज शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की भावना, गतिशीलता की खुशी, आत्म- मूल्य की नवीनीकृत भावना की कल्पना करें जो फिर से चलने में सक्षम होने के साथ आती है। जिन लोगों ने अपने अंग खो दिए हैं, उनके लिए ये केवल विलासिता की वस्तुएं नहीं हैं, बल्कि एक गरिमापूर्ण जीवन के आवश्यक तत्व हैं को दृष्टिगत रखते हुए दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम हाथ व पैर लगाये जा रहें हैं। इस शिविर मे दिव्यागो को विश्वस्तरीय तकनीक से निर्मित कृत्रिम मायो इलेक्ट्रिक हैंड व मकैनिकल हैंड व कार्बन फाइबर से निर्मित सोकिट को मैकेनिकल घुटना, के साथ कार्बन फुट लगाकर तैयार कृत्रिम पैर लगाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। 225 व्यक्तियों को क्रत्रिम हाथ व पैरों को ना केवल लगाया जायेगा, बल्कि उन्हें इसके प्रयोग के लिये प्रशिक्षित भी किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button