कैबिनेट मन्त्री नन्द गोपाल ‘नन्दी’ कुमार गंज बाजार के सम्मानित व्यापारीयों से मिलने पहुंचे

वेलकम इंडिया
अयोध्या। कुमारगंज बाजार में व्यापारी लोग नाराज चल रहे थे, सूत्रों से खबर मिलने पर अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सौजन्य से सभी व्यापारियों को एकजुट करने के लिए एक विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन इनायत नगर में किया गया था। उसके बाद शाम करीब लगभग 06:30 बजे कुमारगंज नगर पंचायत में व्यापारी राजेश अग्रहरि की अगुवाई में औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी पारुल गारमेंट्स पहुंचे। औद्योगिक मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों को गुंडा टैक्स नहीं देना पड़ता है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि सरकार व्यापारियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका सभी व्यापारियों को समान रूप से लाभ मिल रहा है। उन्हें छोटी-छोटी दुकान शुरू करने के लिए बैंक से आर्थिक सहयोग लेकर इसको किस्तों में वापस करके व्यापार कर सकते हैं। वहीं बात करें सपा सरकार में तो व्यापारी लोग गुंडा टैक्स भी देते थे। सही तरीके से व्यापार नहीं कर पा रहे थे। पारुल गारमेंट्स पर कुमारगंज बाजार के सम्मानित व्यापारी प्रभाकर चंद्र अग्रहरि, सुधाकर चंद्र अग्रहरि, कृष्ण कुमार कसौधन, ऋषभ अग्रहरि, साहब प्रसाद कौशल, विशाल अग्रहरी, भाजपा बूथ प्रमुख विनोद अग्रहरि, सुधीर अग्रहरि, विश्वनाथ अग्रहरि, गया प्रसाद अग्रहरि, रोशन लाल अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, शुभम अग्रहरि, तनु अग्रहरि, पारुल अग्रहरि, विनय गुप्ता, राम जी गुप्ता, दिनेश कौशल, मनोज जायसवाल, हजारीलाल चौरसिया व अलवर गुप्ता सहित बाजार कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।