लापता श्रमिकों के शव मिले, बचाव अभियान समाप्त, चमोली हिमस्खलन में आठ की मौत

नई दिल्ली। रविवार को जिन चार मजदूरों के शव बरामद हुए हैं, उनकी पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले अनिल कुमार (21), उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के अशोक (28), हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरमेश चंद (30) और देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र के निवासी अरविंद (43) के रूप में हुई है। उत्तराखंड के चमोली जिले में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप पर हुए हिमस्खलन में बचे हुए चार मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही हिमस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हो गई है। चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि बचाव और तलाशी अभियान के दौरान सभी लापता मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुए हिमस्खलन के कारण 54 मजदूर बर्फ में फंस गए थे, जिनमें से 46 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि आठ अन्य की मौत हो गई। तिवारी के मुताबिक, रविवार को जिन चार मजदूरों के शव बरामद हुए हैं, उनकी पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले अनिल कुमार (21), उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के अशोक (28), हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरमेश चंद (30) और देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र के निवासी अरविंद (43) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सात मृतकों के शव को ज्योतिर्मठ लाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।