भाकियू भानू गुट ने किया किसान महापंचात का आयोजन

वेलकम इंडिया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई निकट वृंदावन मैदान में किसान महापंचात का आयोजन भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने किया। इस महापंचायत में लखनऊ जिले सहित आस पास के प्रदेशों एवं जिलों से किसान भारी संख्या में महापंचायत में शामिल हुए। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने मंच से केंद्र एवं राज्य सरकार को किसानों की लंबित मांगों को लेकर खूब लताड़ा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गरीब किसानों की मांगों को लेकर 11 फरवरी से गोसाईगंज ब्लॉक से गरीब किसान न्याय पड्यात्रा का शुभारम्भ हुआ जिसका समापन 20 फरवरी को वृंदावन मैदान मे हुआ। महापंचायत में भारी संख्या में किसानों एवं नव युवकों ने हिस्सा लिया । भानु प्रताप ने कहा कि उनकी मांग है कि किसानों के लिए किसान आयोग का गठन किया जाए,समस्त कर्ज माफ किए जाए, विद्युत शुल्क हटाया जाए,जमीनों का सर्किल रेट को बढ़ाया जाए, राज्यस्व में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे ही 12 सूत्रीय किसानों की मांग केंद्र एवं राज्य सरकार की उदासीनता के चलते लंबित पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकार अगर किसानों की मांगे नही मानते है तो कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी भी गांव में नहीं घुस पाएगा और गांव की सड़क और खड़ंजे को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले केंद्र एवं राज्य सरकार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीटों में काफी नुक्सान हुआ था क्योंकि किसान भारतीय जनता पार्टी से ऊब चुकी है और अगर यही हाल वर्तमान मे रहा और किसानों की मांगे नहीं मानी जाएंगी तो भविष्य में केंद्र एवं राज्य के विधानसभा चुनाव में किसान पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी का विरोध करेगा और भाजपा को अर्श से फर्श पर लाने का काम करेगा।