देश-दुनिया

सेना का वाहन 350 फुट गहरीखाई में गिरा, पांच जवान बलिदान

मेंढर/पुंछ
18 जवानों को लेकर 11 मराठा इन्फैंट्री का ढाई टन वाहन आॅपरेशन ड्यूटी पर जा रहा था। इन जवानों को नियंत्रण रेखा पर बनोई की घोड़ा पोस्ट तक ले जाना था। इस बीच घरोआ के पास चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। जवानों को लेकर नियंत्रण रेखा पर स्थित घोड़ा पोस्ट की ओर जा रहे छह वाहनों के काफिलेका एक वाहन फिसल कर करीब 350 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि पांच अन्य जख्मी हैं। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें पुंछ के फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों की शिनाख्त की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम 10 जवानों को लेकर 11 मराठा लाइट इन्फैंटरी के छह वाहनों का काफिला आॅपरेशन ड्यूटी पर जा रहा था। इन जवानों को नियंत्रण रेखा पर बनोई की घोड़ा पोस्ट तक ले जाना था। इस बीच करीब 5 बजकर 20 मिनट पर घरोआ के पास ढाई टन वाहन के एक चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 350 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही सेना व पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, दुर्घटना आॅपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुई। पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है। जम्मू-कश्मीर में पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। पिछले साल 29 अप्रैल को राजोरी में सेना की एंबुलेंस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए थे। इसके बाद 19 अगस्त 2023 को सेना की गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिने से 9 जवान बलिदान हुए थे। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सेना ने जमीनी स्रोतों की पुष्टि के बाद इसे आतंकी घटना की संभावना को खारिज कर दिया। घटनास्थल से लगभग 130 मीटर की दूरी पर सेना की चौकी थी और बैकअप वाहन मुश्किल से 40 मीटर की दूरी पर था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button