रूसी सेना में फंसे 18 भारतीयों में सबसे अधिक यूपी के नौ लोग, 16 लापता

नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि इन 18 भारतीयों में उत्तर प्रदेश के 9, पंजाब और हरियाणा के 2-2, जबकि चंडीगढ़, महाराष्ट्र, केरल, बिहार और जम्मू-कश्मीर से एक-एक नागरिक शामिल हैं। कीर्ति वर्धन ने एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष में अब तक 12 भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई है। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि रूसी सेना में अभी भी 18 भारतीय नागरिक सेवारत हैं, जिनमें से 16 को रूस की ओर से लापता करार दिया गया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि इन 18 भारतीयों में उत्तर प्रदेश के 9, पंजाब और हरियाणा के 2-2, जबकि चंडीगढ़, महाराष्ट्र, केरल, बिहार और जम्मू-कश्मीर से एक-एक नागरिक शामिल हैं। कीर्ति वर्धन ने एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष में अब तक 12 भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई है।