थाना गागलहेड़ी प्रांगण में अगामी त्योहार काँवड़ मेला व मोहर्रम को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया ह

वेलकम इंडिया,राजीव चौधरी
सहारनपुर/गागलहेडी। सहारनपुर एएसपी मनोज कुमार यादव व एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने थाना गागलहेड़ी प्रांगण में मीटिंग कर जनता से सहयोग करने की अपील की कावड़ मेले में लगने वाले शिविर संचालको को शिविर में साफ सफाई और निगरानी के लिए कैमरे की व्यवस्था के लिए किया निर्देशित थाना गागलहेड़ी प्रांगण में अगामी त्योहार काँवड़ मेला व मोहर्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया है जिसमे एएसपी मनोज कुमार यादव और एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने काँवड़ मेले में लगने वाले शिविर संचालको को निर्देशित किया और ताजियादारों को शांति से त्यौहार मनाने की अपील की है- एएसपी मनोज कुमार यादव और एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने थाना क्षेत्र में लगने वाले सभी शिविर संचालको को निर्देशित करते हुए कहाँ कि सभी अपने शिविर में खान पान की गुणवत्ता पर ध्यान दे व शिविर में निगरानी के लिए सीसीटीवी केमरे लगाए और साफ सफाई का विशेष धयान रखे – शिविर में सड़क पर कोई ना सोये और डीजे कम आवाज में बजे और डीजे पर कोई भी अश्लील गाना ना बजाया जाए वही मोहर्रम को लेकर भी ताजियादारों से अपील करते हुए कहाँ कि सभी लोग त्यौहार को शांति पूर्वक मनाये और पूर्व की घटनाओ को देखते हुए ताजिये की ऊचाई पर विशेष ध्यान दे और ताजिये का जुलुस निराधारित रास्ते से ही निकाले इस दौरान गागलहेडी थाना प्रभारी विनोद कुमार, उपनिरीक्षके प्रवेश शर्मा, गागलहेडी काली नदी पुलिस चौकी प्रभारी लोकेश सिंह राणा उपनिरीक्षक रविकांत, उपनिरीक्षक शिवकुमार, राजेश जोहरी, नवनीत शर्मा, विपिन कुमार, संजय कुमार जाकिर खान, डाक्टर कासिम, सुलेमान प्रधान, शहजाद प्रधान, इंतजार, राजकुमार, योगेश, राजिक प्रधान मौजूद रहे।



