गुरुद्वारा श्री सिंह सभा गोविंदपुरी में विशाल लंगर सेवा का आयोजन किया गया

वेलकम इंडिया
मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। पंजाबी संगठन मोदीनगर के अध्यक्ष पद पर अजय ग्रोवर के पुन: निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, गोविंदपुरी में एक विशाल लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने “वाहेगुरु” का धन्यवाद करते हुए संगत के साथ मिलकर सिमरन किया और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में लगभग 600 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे श्रद्धा भाव से संगत में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।अजय ग्रोवर ने संगत को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह सभी के विश्वास और समर्थन के लिए दिल से आभारी हैं। उन्होंने वचन दिया कि संगठन के उत्थान और सेवा कार्यों के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करते रहेंगे। इस विशेष अवसर पर महिला पंजाबी संगठन मोदीनगर की अध्यक्ष डॉ. शालिनी नैयर और अमित अरोड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अजय ग्रोवर जी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन की प्रगति की कामना की। पंजाबी संगठन की ओर से संजय नैयर, विजय मेहरा, डॉ. गौरव भाटिया, विवेक भाटिया, रमेश खुराना, आर. ढींगरा, नीरज बत्रा, राजीव नैयर, राजा छाबड़ा, संजीव गुलाटी, अमित कुमार, रोबिन, दीपक, राजकुमार ढींगरा, अमित अरोड़ा, अजय महेंद्रत्त्ता, अंशुल सचदेवा, सागर ढींगरा, रौनक, दुष्यंत खुराना, हनी ग्रोवर, एम.के. ग्रोवर और चिंटू पाठक सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।