श्री सेन जी महाराज जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

वेलकम इंडिया
मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। अखिल भारतीय सेन समाज मोदीनगर द्वारा श्री सेन जी महाराज जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने श्री सेन महाराज को नमन करते हुए उनके बताएं सिद्धांत एवं आदर्शो पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज और देश तभी प्रगति की ओर बढ़ता रहेगा। कार्यक्रम में विधायक डॉ मंजू शिवाच, अध्यक्ष नगर पालिका विनोद वैशाली, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति , सपा के प्रदेश महासचिव गिरीश मथुरिया, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश सेन, अखिल भारतीय सेन समाज मोदीनगर के अध्यक्ष पूर्व सभासद रविदास सेन कृष्ण रोहिला आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।गिरीश मथुरिया ने समाज के लोगों को समाज में फैली कुरीतियों दूर करने और बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया। बच्चे शिक्षित होंगे तो समाज का विकास होगा और देश का भी विकास होगा। रविदत्त सेन ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों गणमान्य नागरिको एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संस्थापक चंद्र प्रकाश सेन संयोजक मांगेराम सेन संरक्षक केपी सिंह सेन संगठन मंत्री अनिल सेन महासचिव अजय सेन कोषाध्यक्ष महेश सेन कृष्ण पाल सेन नगर पालिका सुरेंद्र मास्टर जी सर्वेश मास्टर जी मनीष सेन जी आदि लोग उपस्थित रहे आदि लोग उपस्थित रहे।