शहर-राज्यस्वास्थ्य

शर्म नही, गर्व का प्राकृतिक उपहार है महावारी पूनम परिहार

वेलकम इंडिया

हरेन्द्र शर्मा हापुड़ जनपद के पिलखुवा में स्वयं सेवी संस्था संदेश के सहयोग से गो गर्ल फाउंडेशन गाजियाबाद के द्वारा महावारी स्वच्छता प्रबंधन विषय को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन प्रेमवती देवी मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज पिलखुवा में किया गया।गो गर्ल फाउंडेशन की प्रशिक्षिका कीर्ति त्रिपाठी ने कार्यशाला में उपस्थित छात्राओं को बताया कि महावारी समस्या नही है ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो एक उम्र के बाद हर महिलाओं को होना जरूरी हैं। इस बारे में हमें बात करने में संकोच नही होना चाहिए बल्कि खुल कर बात करनी चाहिए। इस प्रक्रिया को अनियमित होने की स्थिति में चिकित्सा से परामर्श जरूरी हैं। क्योंकि इस प्रक्रिया को अनियमित होना स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नही होता। महावारी के लेकर आज भी बहुत सी भ्रांतियां समाज मे फैली है। हमे सभी भ्रान्तियों को नजर अंदाज कर इसे स्वास्थ्य के लिए जरूरी मानना चाहिए। महिलाएँ आज भी इस दौरान पुराने संसाधनों का इस्तेमाल करती है जिस कारण से उन्हें बीमारियों का खतरा बना रहता है। बच्चेदानी का केंसर भी इसकी प्रमुख वजह है। हम सभी को महावारी के दौरान बायोडिग्रेडेबल या रियूजेबिल सैनेट्री पैड का इस्तेमाल कर बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। संदेश की सचिव पूनम परिहार ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। क्योंकि समाज में आज भी इस प्रक्रिया को समस्या माना जाता हैं जबकि महावारी शर्म नही, गर्व का प्राकृतिक उपहार है इसमें बिना सुखद जीवन की कल्पना नही की जा सकती। कार्यक्रम के दौरान गो गर्ल फाऊंडेशन द्वारा 550 छात्राओं को नि:शुल्क रियूजेबिल सेनेट्री पैड वितरित की गयी। कॉलेज की प्रधानाचार्या रजनेश मित्तल ने दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों को करने का अनुरोध किया। इस कार्यक्रम में गो गर्ल फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक फिरोज खान, संदेश संस्था के परियोजना समन्वयक संजीव भारद्वाज,कॉलेज की अध्यापिकाएं व छात्राएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button