शहर-राज्य

23 फरवरी से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर करें काले कानून का विरोध.

संतकबीरनगर।
जनपद में शिक्षकों द्वारा टेट के विरोध में चलाए गए ट्विटर अभियान की अपार सफलता के बाद सोमवार को जनपद के प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने बाहों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। बोर्ड परीक्षा में भी काली पट्टी बांधकर ड्यूटी किया।
जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में सोमवार को जूनियर हाई स्कूल में बैठक की गई।क्रमिक आंदोलन की सफलता हेतु विचार विमर्श किया गया।
अंबिका देवी यादव ने बैठक में कहा कि यह विरोध तीन दिन तक जहां भी रहें काली पट्टी बांधकर ही टेट अनिवार्यता के काले कानून का पुरजोर विरोध करें।
उन्होंने जनपद के सभी प्रधानाध्यापकों/अध्यापकों से आग्रह किया है कि आप सभी प्रत्येक दशा में काली पट्टी की अवश्य बांधे।
26 आवरी को बी एस ए कार्यालय पर आयोजित धरने में भी बड़ी संख्या में शामिल हों।

के सी सिंह को मिली नई जिम्मेदारी
ओम प्रकाश यादव के निधन के बाद मन्त्री पद पर के ० सी० सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
कोषाध्यक्ष पर बिपिन कुमार वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

रविवार को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराने में संरक्षक गंगा प्रसाद यादव,विजय नाथ यादव , रामसरन यादव ,जफीर अली,मो आजम,मो शोएब अख्तर, जयभान चौधरी, अभिनव प्रताप सिंह , वेद प्रकाश त्रिपाठी , दुर्गा यादव ,अनिल कुमार सिंह , शिवचरन गुप्ता , सुयेब अहमद , राहुल यादव , रामकरन पासवान,रामनाथ यादव, प्रेम प्रकाश दूबे , प्रमोद पाठक ,
इन्द्रकान्त चौधरी, बृजभूषण यादव , रमेश भार्गव, दिनेश कुमार ,शैलेन्द्र कुमार , पवन राय , नवीन त्रिपाठी , चन्द्रपाल सिंह , चन्द्रशेन,राम निवास सहित जूनियर शिक्षक संघ के अब्दुर्रहीम,जलालुद्दीन,शमीम अहमद,मुबारक हुसैन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सभी ब्लाकों में ब्लॉक पदाधिकारी संघर्ष समिति के पदाधिकारी और शिक्षकों काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button