हिंद इंटरप्राइजेज के कार्यालय पचदेवरी में तरावीह में कुरआन हुआ मुकम्मल

देश में अमन-चैन के लिए हुई इज्तेमाई दुआ
संतकबीरनगर।
सेमरियावा क्षेत्र के पचदेवरी स्थित हिंद इंटरप्राइजेज के कार्यालय पर माह-ए-रमज़ान के पवित्र अवसर पर आयोजित तरावीह में आज कुरआन मुकम्मल हुआ। रमज़ान माह के पहले अश्रे दौरान यहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर तरावीह की नमाज़ अदा की। समापन अवसर पर इज्तेमाई दुआ का आयोजन किया गया,जिसमें देश में अमन,चैन,शांति और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए खास तौर पर दुआएं मांगी गईं।
तरावीह में हाफिज़ मोहम्मद ज़ैद ने पूरे कुरआन-ए-पाक की तिलावत कर मुकम्मल किया। उनकी मधुर और प्रभावशाली तिलावत से माहौल पूरी तरह रूहानी हो उठा। नमाज़ के बाद उपस्थित लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी और दुआओं से नवाज़ा।
इस अवसर पर उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शोऐब़ अहमद नदवी ने कहा कि रमज़ान का महीना इबादत, सब्र और आपसी मोहब्बत का पैग़ाम देता है। हमें चाहिए कि हम इस पवित्र महीने की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें और समाज में सौहार्द को मजबूत करें। मौलाना सईद अहमद कासमी ने कहा कि तरावीह में कुरआन मुकम्मल होना बड़ी नेमत है और यह आत्मचिंतन का अवसर भी है।
कार्यक्रम में रज्जू,गुफरान अहमद,मोहम्मद साकिब, मोहम्मद आसिफ,फिरोज़ अहमद,रफीक अहमद,अज़ीम अहमद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद शादाब,मोहम्मद अय्यूब,अब्दुल खतीब़,जीशान खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में सभी ने देश की सलामती और तरक्की के लिए सामूहिक दुआ की।



