शहर-राज्य

हिंदुस्तान ओलंपियाड 2025: एम. एन. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान

संतकबीरनगर।
शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर एम. एन. पब्लिक स्कूल सोनौरा गौसी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा 2025 में जिला स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा 11 की छात्रा तैय्याब खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि जिया फारूक ने द्वितीय, शमा अंसारी ने तृतीय, स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कक्षा 6 की एक छात्रा इरम फातमा ने भी जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक शोऐब अहमद नदवी ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, परिश्रम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना भी है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इसरार अहमद सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें सईद अहमद, सालिम हाशमी, अफकार अहमद, हबीबुर्रहमान, खालिद हुसैन, शैलेंद्र पांडे, रामफूल, पीयूष तिवारी, महेंद्र कुमार, संतोष सोनी, आसिया खातून, मीना मौर्या, सीमा खानम, साबेरा खातून, अनम खातून, इरम खातून, नगमा शाहजादी, हुमैरा खातून, जैनब खातून, सुमैय्या खातून समेत अन्य लोग शामिल रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की लगन,शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button