शहर-राज्य

हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक पर पुलिस का चला हंटर, दस ट्रकों का चालान

मिर्जामुराद।* हाइवो के किनारे अवैध रूप से खड़ी हो रही ट्रकों को लेकर मंगलवार की रात मिर्जामुराद पुलिस सड़क पर उतरी।मिर्जामुराद थाने के क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी एसआई प्रेम कुमार द्वारा रखौना रिंग रोड के आस-पास हाइवे पर खड़ी दस ट्रकों का चालान करते हुए हिदायत दिया कि किसी भी कीमत पर ट्रक हाइवे के किनारे खड़ी नही होनी चाहिए।वही हाइवे के किनारे स्थित चाय-पान चलाने वाले व ढाबा संचालको को सख्त चेतावनी दिये कि किसी भी हालत में वाहन खड़े नही होने चाहिए अगर कोई खड़ी वाहन से दुर्घटना हुआ तो मुकदमा लिखकर कड़ी करवाई किया जाएगा।अभियान से ट्रक चालकों समेत ढाबों संचालको में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button