शहर-राज्य

सेना में लेफ्टिनेंट बन लोचन ने बढ़ाया छाया स्कूल व मोदीनगर का मान डॉ. मंजू शिवाच

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल में विद्यालय के पूर्व छात्र लोचन चौधरी  भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त हुए हैं, शुक्रवार को उनके सम्मान में अभिनंदन व आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंजू  शिवाच  की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा का छाया पब्लिक स्कूल एक ऐसा विद्यालय है। ऐसा कोहिनूर है जिसने हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज कराई है, जहां खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर व जूनियर एशियाड में बच्चे स्वर्ण पदक जीत रहे हैं। साथ ही रियलिटी शो केबीसी जैसे प्रसिद्ध शो के विजेता रहे हैं साथ ही देश का सबसे बड़ा ऑपरेशन ऑपरेशन सिंदूर में भी उनके छात्र आदित्य द्वारा पूरे ऑपरेशन को लीड कर विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लोचन चौधरी पर भी हमें विश्वास ही नहीं पूरा भरोसा है  राष्ट्रीय स्तर पर मोदीनगर का नाम इन बच्चों की तरह रोशन करेगा। नौसेना, एयर फोर्स, व नेवी में छाया पब्लिक स्कूल  द्वारा तैयार किए गए सैकड़ो छात्र छात्राएं अपनी सेवा देश को दे रहे हैं। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली ने कहा की लोचन चौधरी शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं और इनसे प्रेरणा पाकर मोदीनगर के युवा देश सेवा के क्षेत्र में आगे आएंगे विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश द्विवेदी ने लोचन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ अरुण त्यागी ने बताया की लोचन पहली कक्षा से ही हर क्षेत्र में अव्वल रहता था शिक्षा ही नहीं वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था और उसके आगे जाने का सबसे बड़ा योगदान उसके शिक्षण काल में जो सर्वांगीण विकास हुआ उसका बहुत बड़ा रोल रहा है। इस अवसर पर मनोज त्यागी वीरेंद्र चौधरी संजय चौधरी भीष्म शर्मा सुमन रानी व छाया पब्लिक स्कूल के बच्चे व शिक्षक शिक्षकाऐ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button