आध्यात्म

सिद्दी विनायक महाविद्यालय एनएसएस ने चंद्र सरोवर पर श्रमदान के बाद लिया काव्य पाठ का आनंद

मथुरा/गोवर्धन। सिद्धि विनायक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में छात्र-छात्राएं बृज के परम पावन स्थल चंद्र सरोवर पहुंचे। जहाँ सभी ने पावन स्थान सूर साधना स्थली और महारास स्थली परिसर में सफाई कार्य किया। जिसमें कूड़ा-करकट व पाॅलीथिनों, सूखे पत्तों को हटाया गया। सरोवर के घाटों, परिक्रमा मार्ग और पूज्य संत ठाकुर दास महाराज के समाधि स्थल प्रांगड़ में सफाई कार्य किया। चंद्र सरोवर स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की बैठक के सेवाधिकारी बल्लो मुखिया जी का सानिध्य विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ।

एनएसएस विद्यार्थियों ने वल्लभाचार्य जी बैठक, सूरदास स्थली, चंद्र सरोवर, अष्ट छाप के कवियों की छतरियों व महारास चबूतरा, सूरश्याम गोशाला के दर्शन कर जानकारी प्राप्त की।

द्वितीय सत्र में अध्यात्म पीठाधीश्वर पूर्ण प्रकाश कौशिक के द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में चरित्र निर्माण से सफ़लता प्राप्त करने के बारे में बताया।

ब्रज भाषा काव्य पाठ कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि हरीबाबू कौशिक ‘ओम’ जी, कवि गोपाल प्रसाद उपाध्याय ‘गोप’ जी के द्वारा काव्य पाठ किया गया। आयोजित काव्यपाठ में अनेकों रंग के काव्य पाठ से छात्र-छात्राएं तालियां बजाकर झूम उठे। 

प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार शर्मा एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय एडवोकेट ने अथितियों का महाविद्यालय का उपन्ना उढ़ाकर, स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. विष्णु कांत शर्मा द्वारा किया गया। पीटीआई दिलीप यादव द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकार भारत उपाध्याय, भानु अग्रवाल, पवन कुमार, हारून कुरैशी, जेपी सिंह, केपी सिंह,याचना शर्मा, नीलम, अर्चना माथुर, बुलबुल कौशिक, प्रकाश सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button