शहर-राज्य

सालेहपुर निवासी व्यक्ति लुधियाना में लापता, मोबाइल फोन स्विच ऑफ

चाचा ने एसपी संतकबीरनगर और डीजीपी पंजाब को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार

संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के गांव सालेहपुर निवासी एक व्यक्ति जो पंजाब के लुधियाना में सात माह पूर्व रोजी रोटी कमाने गया था लापता होने और मोबाइल स्विच आफ होने का मामला प्रकाश में आया हैं। चाचा ने एसपी संतकबीरनगर और डीजीपी पंजाब को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर खोजने और विधिक कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
थाना दुधारा क्षेत्र के सालेहपुर निवासी कमरे आलम उर्फ़ राजू पुत्र सुल्तान खान लुधियाना में रोजी रोटी के लिए सात माह पूर्व गये थे कुछ दिनों तक उससे बात हो रही थी दो मार्च को बात होने के बाद से कोई संपर्क नहीं पा रहा है मोबाइल स्विच आफ बता रहा है। काफी प्रयास के बाद भी क़ोई पता नहीं चल पा रहा है। सहबान खान पुत्र फौजदार खान ने एसपी संतकबीरनगर और डीजीपी पंजाब को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button