साइबर क्राइम थाना द्वारा थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत आशा बहुओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को “साइबर अपराधों से बचाव” विषयक गोष्ठी का किया गया आयोजन

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र व साइबर क्राइम थाना द्वारा थाना धनघटा अन्तर्गत शनिचरा बाजार सीएससी केंद्र में आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को “साइबर अपराधों से बचाव” विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल के विशेषज्ञों द्वारा लगभग 70 लोगों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, लिंक क्लिक धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें तथा किसी भी स्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें ।
गोष्ठी में उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे, प्रभारी निरीक्षक धनघटा जय प्रकाश दूबे, उ0नि0 रमेश यादव, का0 राम प्रवेश मद्देशिया सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहे ।



