शहर-राज्य

श्री गंगा महारानी का भव्य फूल बंगला सजाया, हुई भजन संध्या

मथुरा। श्रीजी गंगा सेवा समिति द्वारा  श्री गंगा महारानी का भव्य फूलबंगला सजाया गया एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री गंगा महारानी के दरबार को देसी विदेशी फूलों से सजाया गया एवं  छप्पन भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम के प्रथम दिन विद्वान आचार्यों द्वारा विधि विधान से हवन यज्ञ कराया गया एवं दूसरे दिन ब्राह्मण भोज एवं श्री गंगा महारानी के भव्य दरबार के समक्ष सजाया गया छप्पन भोग। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री वृंदावन से पधारे परम संत योगी नवल गिरी महाराज द्वारा श्री गंगा महारानी के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवल जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह समिति हमेशा से समाज के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है साथ ही गरीब एवं असहाय लोगों की भी समय-समय पर मदद करती रही है, यह बहुत पुण्य का कार्य है। समिति के संस्थापक छगनलाल कागजी एवं महेश चंद गिलट वालों ने समिति के बारे में समय-समय पर हो रहे कार्य के बारे में बताया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विष्णु गिलट वाले एवं मंगी माधव सर्राफ द्वारा डॉक्टर अशोक अग्रवाल एवं अन्य समाजसेवियों का स्वागत किया। इस मौके पर कलाकारों द्वारा देवी गंगा मां की भव्य भजन प्रस्तुत किए गए, देर रात तक भक्त लोग भजनों को आनंद लेते रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय बंटी, अमित कागजी, दीपक सर्राफ, ललित सर्राफ, आशीष, अपूर्व, योगेंद्र आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में श्री गंगा महारानी की महा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समिति के अध्यक्ष विष्णु गिलट वालों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button