श्रम महिला व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए

मोदीनगर, (अनिल वशिष्ठ)। श्रम सेवा संस्थान की ओर से महिलाओं को हूनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चलाई जा रही कौशल विकास योजना के तहत मंगलवार को श्रम सेवा महिला व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त दर्जनों महिला प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं सफल स्वरोजगार शुरू कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि बतौर भाजपा विधायक डॉ मंजू शिवाच ने कहा कि स्वरोजगार को प्राथमिकता दें और अपनी योग्यता के बल पर आत्मनिर्भर बनें। वर्क्स क्लब मोदीनगर में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बतौर पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली ने कहा कि संस्था की ओर से महिलाओं के लिए रोजगार की दिशा में श्रम सेवा संस्थान एक मजबूत मंच साबित हो रहा है। आईआईए के चेयरमैन एवं उद्यमी राज ढींगरा ने कहा कि स्वरोजगार से क्षेत्रीय पलायन की समस्या पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव है। संस्थान के प्रभारी एवं पूर्व पालिका चेयरमैन रामआसरे शर्मा ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया ओर संस्था की ओर से संचालित निशुल्क एम्बुलेंस की सेवाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र बल्हारा पतला ने किया। भाजपा युवा मोर्चा मोदीनगर के अध्यक्ष मंयक शर्मा ने आगुंतको का आभार जताया।इससे पूर्व संस्था की प्रशिक्षार्थियों की ओर से रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुल्तान शर्मा,सभासद आदित्य चौधरी उर्फ बोबी,सभासद बॉबी सोनू दुष्यंत यादव नरेंद्र तोमर जितेंद्र चौधरी सोनू डमरू गुलाब सिंह किशनवीर,समय सिंह शिशौदिया,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी विधापुर,रालोद नेता सतेंद्र तोमर,रामभरोसे लाल मौर्य,अविनाश शर्मा,प्रो विनय त्यागी,एडवोकेट सुधीर वशिष्ठ, मनीष अग्रवाल,संजय पिंडी राजेश शर्मा मांगेराम वशिष्ठ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

