Uncategorized

विद्युत मजदूर संगठन एवम विद्युत संविदा मजदूर संगठन वाराणसी ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नगरीय विद्युत वितरण मण्डल सिगरा कार्यालय पर किया सत्याग्रह ||

उपकेंद्रों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों की अनर्गल की जा रही छटनी को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की राज्य सरकार से प्रभावी हस्तक्षेप का निवेदन- संजय सिंह ||

संविदा कर्मचारियों का वेतन 25 हजार कुशल एवं 22 हजार अकुशल,कैशलैस चिकित्सा सुविधा,दुर्घटना होने पर 20 लाख की धनराशि की मांग को पुनः दोहराया गया – संदीप कुमार ||

वाराणसी :- विद्युत मजदूर संगठन एवम विद्युत संविदा मजदूर संगठन वाराणसी द्वारा 6 जनवरी 2026 को केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर इंद्रेश कुमार राय पूर्वांचल अध्यक्ष के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अधीक्षण अभियन्ता,नगरीय विद्युत वितरण मण्डल, प्रथम/द्वितीय सिगरा वाराणसी के कार्यालय पर आयोजित किया गया | सत्याग्रह की अध्यक्षता इंद्रेश कुमार राय,पूर्वांचल अध्यक्ष एवं संचालन संजय कुमार सिंह,पूर्वांचल अध्यक्ष(संविदा) के नेतृत्व में किया गया | संगठन के ओर से इंद्रेश कुमार राय,संदीप कुमार,संजय कुमार सिंह,उदय प्रताप सिंह,उदयभान दूबे,रविन्द्र पटेल, अवनीश प्रजापति,कांता कुमार,अरविन्द मौर्या,प्रेम चन्द्र प्रजापति,प्रियांशु सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे |

संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष इंद्रेश कुमार राय ने बताया कि केन्द्र के आह्वान पर 6 जनवरी मंगलवार को नगरीय विद्युत वितरण मण्डल,द्वितीय वाराणसी कार्यालय पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय सत्याग्रह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया | संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष संविदा संजय सिंह ने बताया कि संगठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करता है कि वाराणसी जिले के अन्तर्गत विभिन्न उपकेंद्रों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों की अनर्गल की जा रही छटनी को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की अपील करते हुए प्रभावी हस्तक्षेप का निवेदन किया है |

संगठन के पूर्वांचल उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि संविदा कर्मचारियों का वेतन 25 हजार कुशल एवं 22 हजार अकुशल,कैशलैस चिकित्सा सुविधा,दुर्घटना होने पर 20 लाख की धनराशि की मांग को पुनः दोहराया गया ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button