ग़ाज़ियाबाद

लोनी में डंपिंग ग्राउंड को लेकर बवाल: किसानों और पुलिस में झड़प, कई घायल -महिलाओं सहित 50-60 लोगों के घायल होने का दावा, एक महिला गंभीर रूप से घायल 

गाजियाबाद। हिंदू मीरपुर गांव में रविवार दोपहर डंपिंग ग्राउंड के विरोध को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों के बीच टकराव की नौबत आ गई। ग्रामीणों के अनुसार किसान लंबे समय से प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे हैं। रविवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच कहासुनी शुरू हो गई। किसानों ने पुलिस पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का दावा है कि लाठीचार्ज में 50 से 60 किसान और महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि एक ग्रामीण का कूल्हा टूटने का आरोप लगाया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेत के गांव पहुंचने की सूचना से किसानों में हलचल तेज हो गई है। भोजपुर थाने के मालखाने में 80 हजार की हेराफेरी उजागर, मृत हेड मोहर्रिर पर दर्ज हुआ मुकदमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button