रोज़गार सेवकों को 7 महीने से नहीं मिला मानदेय
भुखमरी के शिकार हो रहे रोज़गार सेवक
संतकबीरनगर। ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोज़गार सेवकों को विगत 7 महीने से नहीं मिला है जिसके कारण उनका परिवार भुखमरी का शिकार है जिसकी सुधि लेने वाला वर्तमान में क़ोई नहीं है।
जनपद की ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोज़गार सेवकों को पिछले 7 महीने से मानदेय नहीं मिला है। ऐसे में उनके सामने घर परिवार चलाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। काम तो खूब लिया जाता है लेकिन मज़दूरी कब मिलेगी इसका क़ोई पता नहीं है। आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे ग्राम रोज़गार सेवकों की होली फीकी साबित हो रही है।
जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, बृजेश यादव,अमरनाथ मिश्रा, सुनील कुमार राय, वीरेंद्र यादव,राजन पटेल, दिनेश मिश्रा,दुर्गेश उपाध्याय, अशोक कुमार, कमलेश तिवारी, रामचित, राम रूप, संगम त्रिपाठी, अश्वनी त्रिपाठी, अमरनाथ मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, लालचंद, आराधना चौधरी, शर्मिला देवी, राम अनुज, विजय मौर्य, राम नारायण, अनिल कुमार, सुबोध कांत, चंद्रशेखर, विजय सिंह, आफताब, सैयद अली, छोटेलाल आदि ने शासन- प्रशासन से मानदेय का भुगतान किये जाने की मांग किये हैं।


