राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य मनोनीत होने पर कर्म सिंह कर्मा का वाल्मीकि समाज अधिकार आंदोलन की टीम ने किया स्वागत

नई दिल्ली:(सुमित सोरेन)
वाल्मीकि समाज अधिकार आंदोलन की टीम ने भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोनीत होने पर कर्म सिंह कर्मा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।
वाल्मीकि समाज अधिकार आंदोलन की पूरी टीम से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कर्म सिंह कर्मा ने आश्वासन दिया कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि देश में कही भी किसी भी सफाई कर्मचारी भाई का शोषण नहीं होने दिया जाएगा और किसी भी अत्याचार को बर्दाश नहीं किया जाएगा कोई भी ऐसी घटना उनके संज्ञान में आएगी जिसमें कोई अधिकारी कोई सीनियर अपने सफाई कर्मचारी के साथ अभद्रता करता है तो जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्यवाही भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि समय समय पर सरकारी विभागों के साथ साथ आउटसोर्स कम्पनियों की भी बहुत शिकायतें सुनने को मिलती रही है और वो इसको दूर करने का प्रयास करेंगे।
कर्म सिंह कर्मा ने कहा कि साप्ताहिक अवकाश तथा सफाई कर्मियों को नियमानुसार यूनिफॉर्म, जूते तथा सफाई की आवश्यक किट प्रदान की जानी चाहिए। नियोक्ता एजेंसी द्वारा सफाई कर्मियों का साल में एक बार अनिवार्य रूप से मास्टर हेल्थ चेकअप करवाया जाना चाहिए। इसके साथ-साथ सभी कर्मचारियों को बोनस भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न रोकने के लिए तथा शिकायतों के निवारण के लिए समिति बनाना सुनिश्चित करें।
वाल्मीकि समाज अधिकार आंदोलन की टीम ने भी कर्म सिंह कर्मा को सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए एक ज्ञापन सोपा और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों में उनका सहयोग मांगा और वाल्मीकि समाज अधिकार आंदोलन देश में हो रहे वाल्मीकि समाज के साथ किसी भी तरह के अत्याचार एवं उनके अधिकारों से समाज को वंचित रखने पर जिम्मेदार व्यक्ति/अधिकारी पर कार्यवाही की लड़ाई लड़ता है,
इस मौके पर वाल्मीकि समाज अधिकार आंदोलन की कौर टीम जिसमें राजन बेनीवाल, जितेंद्र सूद, शिवा चौहान, वीरेन्द्र वैद, आदि लोग शामिल रहे।




