राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिला यूथ,जूनियर एवं सीनियर वर्ग की खिलाड़ियों ने भाग लिया

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। इस अवसर पर 53 किग्रा भार वर्ग की महिला यूथ, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस भार वर्ग में पदक जीतने वाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलीट हैं, जिनके बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठ तकनीक, शक्ति और अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में यूथ जूनियर और सीनियर वर्ग की एथलीट कोयल बार ने यूथ और जूनियर वर्ग में स्नैच, क्लीन एंड जर्क तथा टोटल तीनों वर्गों में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित कर इतिहास रच दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने सभी दर्शकों और खेल प्रेमियों को गर्व से भर दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रामकिशोर अग्रवाल (मोदीनगर), डॉ. पवन सिंघल जी (मोदीनगर) तथा भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष श्री सहदेव यादव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित विजय शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया जा रहा है, जिससे आयोजन उच्च स्तर पर संपन्न हो रहा है।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं और देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की प्रेरणा प्रदान करती हैं। यूथ वर्ग (महिला 53 किग्रा) के परिणाम प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक): कोयल बार, पश्चिम बंगाल – टोटल 185 किग्रा द्वितीय स्थान (रजत पदक): बेलना भार्गवी, आंध्र प्रदेश – टोटल 179 किग्रा रहा।



