स्वास्थ्य

राज्य स्तरीय टीम द्वारा  की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ एवम् फील्ड में जाकर जांचा कार्य 

हापुड़ जनपद में भारत सरकार के द्वारा आयोजित टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यक्रम की प्रगति जानने के लिए के लिए राज्य स्तर से स्टेट टी0 बी0 सैल के द्वारा नामित आनंद तिवारी राज्य ए0सी0एस0एम0ऑफिसर द्वारा जनपद का भ्रमण किया गया आनन्द तिवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ पर एवं मरीजों के घर पर जाकर कार्यक्रम की जमीनी हकीकत जानी उसके बाद जनपद मुख्यालय पर क्षय रोग विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की एवं कार्यक्रम की प्रगति के लिए आवश्यक सुझाव दिए इस अवसर पर जिला क्षय  रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह द्वारा समस्त विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई एवं स्टाफ को कार्यक्रम को उच्च गुणवत्ता पूर्वक बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए इस अवसर पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 कृष्ण कुमार शर्मा जिला कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी मनोज कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button